वॉकथॉन, प्रेक्षाध्यान  का हुआ आयोजन

संस्थाएं

साउथ कोलकाता।

वॉकथॉन, प्रेक्षाध्यान का हुआ आयोजन

भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद साउथ कोलकाता संग तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम कोलकाता साउथ & साउथ हावड़ा ने शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए लायंस सफारी पार्क, लेक में प्रेक्षा फाउंडेशन साउथ कोलकाता के सहयोग से Yoga योग का कार्यक्रम आयोजित किया। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अंकित दुगड़ एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा की गई। तत्पश्चात लगभग 7.00 बजे WalkathoN का उदघाटन बिनोद चोरड़िया (अध्यक्ष-साउथ सभा) तथा धर्मेंद्र चोरड़िया (अध्यक्ष JITO, कोलकाता) द्वारा किया गया। अभातेयुप के उपाध्यक्ष-1 अनंत बागरेचा एवं टीपीएफ ईस्ट जोन-1 के अध्यक्ष प्रवीण सिरोहीया ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई, तकरीबन 275 लोगों ने उत्साह के साथ इसका लाभ उठाया। 4Km लंबे इस walkathon में सभी ने एक कतार में चलते हुए हमारे आयाम फिट युवा हिट युवा के द्वारा स्वस्थ रहने की जागरूकता बढ़ाई। नवीन दुगड़ (अध्यक्ष - अणुव्रत समिति, कोलकाता), जय चोरड़िया, हर्ष दुगड़ (अभातेयुप सदस्य), नरेंद्र सिरोहीया (अध्यक्ष - TPF कोलकाता साउथ), सुनीता जैन (संयोजिका - प्रेक्षा फाउंडेशन साउथ कोलकाता), की उपस्थिति रही। मोहित बैद (निवर्तमान अध्यक्ष) ने स्वागत करते हुए Walkathon की जानकारी दी तथा सभी विशिष्ट व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।