संस्थाएं
UNLOCK HAPPINESS 5.0 सेवा प्रकल्प का आयोजन
World Cancer Day के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल, कैंसर वार्ड, अहमदाबाद में एक अत्यंत संवेदनशील एवं प्रेरणादायी सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य कैंसर से पीड़ित 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे योद्धाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना एवं उन्हें यह एहसास कराना था। एक छोटा लेकिन प्रभावशाली संवाद सत्र Motivational Sessionलिया गया, जिसमें उन्हें मैं मजबूत हूँ, मैं हार नहीं मानूँगा, मैं ठीक हो सकता हूँ, जैसे सकारात्मक भावों के माध्यम से कैंसर से लड़ने की मानसिक शक्ति प्रदान की गई। पूरे सत्र का केंद्रबिंदु बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना, भय को कम करना और आशा का संचार करना रहा। इस सेवा प्रकल्प ने यह सिद्ध किया कि सेवा केवल सामग्री देने से नहीं, बल्कि समय, संवेदना और साथ देने से पूर्ण होती है। बच्चों के चेहरों पर दिखाई देती मुस्कान इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता रही। इस सेवा प्रकल्प में तेरापंथ किशोर मंडल–अहमदाबाद के प्रभारी अक्षय संकलेचा, सह-प्रभारी मुदित छाजेड़ एवं राहुल बोरणा, Unlock Happiness 5.0 के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के जीवन में एक दिन के लिए ही सही, लेकिन आशा, आनंद और आत्मबल का दीप प्रज्वलित हो। तेरापंथ किशोर मंडल-अहमदाबाद भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।