अणुव्रत स्थापना दिवस  समारोह का हुआ आयोजन

संस्थाएं

कटक।

अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

कटक। अणुविभा के निर्देशानुसार अणुव्रत समिति कटक द्वारा आज 78 वाँ अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह स्थानीय तेरापंथ भवन कटक में मनाया गया। समिति की ओर से जन जागरूकता हेतु रैली का शुभारंभ अणुव्रत ध्वजारोहण करके किया गया। अणुव्रत के नारे, उदघोष द्वारा रैली में सभी संस्थाओं ने भागीदारी निभाई। रैली के संपन्न होने पर तेरापंथ भवन में आज के कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रवक्ता उपासक पानमल नाहटा द्वारा नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान द्वारा किया गया। सभी कार्य मंगल हो इस हेतु मंगलाचरण समिति की बहनों द्वारा किया गया। कटक अणुव्रत समिति के संस्थापक सुनील कोठारी द्वारा आज अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सभी संस्थाओं तेरापंथ सभा, भवन समिति, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, कटक ज्ञानशाला की उपस्थिति रही। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संतोष सिंघी द्वारा स्वागत भाषण द्वारा सभी पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया। आज के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ कटक म्युनिसिपालिटी जुबली चरण साहू को उत्तरी पहनाकर स्वागत किया गया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा व्यसन मुक्ति पर एक सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश डूंगरवाल द्वारा अणुव्रत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन निशा पुगलिया द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन संगठन मंत्री मोनिका सेठिया द्वारा किया गया।