संस्थाएं
रक्तदान शिविर का आयोजन
उदयपुर। एमबीडीडी के तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर और बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बार सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन। कैम्प की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर में अभातेयुप व तेयुप द्वारा संचालित एटीडीसी की ओर से फ्री डेंटल चेक अप, बीपी और सुगर चेक अप की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर नमित मेहता जिला कलेक्टर, गणपत विश्नोई ADJ, ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी और महामंत्री प्रमिला जैन, अभातेयुप से संदीप हिंगड़ सहित कई सदस्य उपस्थित थे।