ATDC की नई OPG मशीन का उद्घाटन

संस्थाएं

पूर्वांचल कोलकाता।

ATDC की नई OPG मशीन का उद्घाटन

पूर्वांचल कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल कोलकाता ATDC मैं नई OPG मशीन का उदघाटन दिनांक 19, फरवरी 2026 किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का जाप से जैन संस्कारक विजय बरमेचा द्वारा किया गया। तत् पश्चात संपूर्ण जैन संस्कार विधि द्वारा नई मशीन का उदघाटन का कार्यक्रम संपादित कराया । ATDC के परामर्शक रवि दुगड़, पूर्वाध्यक्ष रतन लाल श्यामसुखा, अध्यक्ष राजीव बोथरा, उपाध्यक्ष द्वितीय आशीष लिंगा, सहमंत्री प्रथम लोकेश दुगड़ संगठन मंत्री मनोज श्यामसुखा, भारत नखत एवं श्री हर्ष सिरोहिया आदि की उपस्थिति रही।