फिट युवा हिट युवा के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

उदयपुर।

फिट युवा हिट युवा के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट के तहत निरंतर कार्यक्रम की श्रंखला में आज प्रातः तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा प्रोफेशनल योग प्रशिक्षिका डॉ. शुभा सुराणा एवं टीम के गाइडेंस में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:15 बजे हुई। कई प्रकार के आसन और व्यायाम द्वारा शरीर को कैसे फिट रखा जाए इस बारे में बताया गया। योग और व्यायाम के पश्चात ट्रेनर रुचिका बिलोची और ज्योति द्वारा जुंबा योगा कराया गया। इस अवसर पर अभातेयुप से अभिषेक पोखरना, अजीत छाजेड़, संदीप हिंगड़, भूपेश खमेसरा, तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया की उपस्थित रही।