जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54 दिनों तक लगातार अखण्ड जाप

संस्थाएं

विजयनगर।

जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54 दिनों तक लगातार अखण्ड जाप

विजयनगर। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में नेपाल के साथ साथ पूरे देश की 368 परिषदो में (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन किया। इसी कड़ी मे तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर से कुल 157 घंटे युवा एवं किशोर साथी जप के क्रम में जुड़ें।