78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

इचलकरंजी

78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर विभिन्न आयोजन

78वा अणुव्रत स्थापना दिवस के उपलक्ष में अणुव्रत समिति इचलकरंजी द्वारा सर्वप्रथम साई इंग्लिश स्कूल के विधार्थियों के साथ अणुव्रत रैली का आयोजन उत्साह रूप से किया गया। इस रैली मे अणुव्रत के संदेश की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी गयी। तेरापंथ सभा इचलकरंजी के अध्यक्ष अशोक बाफना ने अणुव्रत के अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी को याद करते हुए अपने व्यक्तव मे सारे विधार्थियों का स्वागत एवं उनके भविष्य के प्रति मंगलकामना प्रेषित की। अणुव्रत स्थापना दिवस के राष्ट्रीय संयोजक के सदस्य दिनेश छाजेड ने अणुव्रत के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी एवं हर प्रकार का व्यसन अपने जीवन मे कितना हानिकारक होता है यह सारे विद्यार्थियों को अपने शब्दों के माध्यम से समझाया। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र छाजेड ने सारे विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री संतोष भंसाली ने किया।