संस्थाएं
78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर विभिन्न आयोजन
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी एवं अणुव्रत समिति जसोल के सयुक्त तत्वावधान में 78 वां अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन जसोल में मनाया गया। मंत्री सफरु खान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापन्थ महिला मंडल जसोल की बहिनो द्वारा मंगलाचरण से हुआ। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन तेरापन्थ सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी ने किया। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष महावीर के.सालेचा ने प्रस्तुत किया। तेरापन्थ महिला मंडल द्वारा सामूहिक गीतिका 'जिंदगी का सार सयंम साधना कर लो... की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जसराज बुरड़, महासभा से गौतमचन्द सालेचा, ज्ञानशाला प्रभारी डूंगरचन्द सालेचा आदि ने अणुव्रत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। आभार ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत मीडिया प्रभारी कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया।