अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

टिटिलागढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई अध्यक्ष भावना जैन ने नारी शक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि नारी शक्तिमान बनती है तो राष्ट्र मजबूत होता है। आज के हमारे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ममता जैन को दुपट्टा उड़ा कर एवं हैंपर भेंट कर सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा की नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की आधार होती है जहां नारी मां के रूप में प्यार देती है ,बहन के रूप में स्नेह प्रदान करती है वहीं बेटी के रूप में घर में खुशियां लाती है। ज्ञानशाला संयोजिका कृष्णा जैन को भी सम्मानित किया गया ,उन्होंने ने अपने विचार रखते हुए कहा की भगवान ने तो नारी को लक्ष्मी ,सरस्वती, दुर्गा प्रेम की प्रतिमूर्ति राधा बना कर सर्वशक्तिमान बनाया था। पर नारी कमजोर कैसे हो गई आज यह हमें आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है। मंडल की और से जिन माता की कोख से बैरागी बहनों का जन्म हुआ उन माताओं को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया ।सम्मानित करके हमें अत्यधिक प्रसन्नता एवं गौरव की अनुभूति हुई वहीं साध्वी भव्यश्री जी की माता जी के सुंदर विचार भी जानने को मिले की व्यवहार, आहार और विचार तीनों सुंदर है तो जीवन ही सुंदर है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मारवाड़ी महिला समिति, अग्रवाल सभा, प्रगति शाखा, सृजन शाखा ,प्रकृति रक्षा फाउंडेशन, UPMS की अध्यक्षाओं को दुपट्टा उढाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री पूजा जैन एवं उपाध्यक्ष दीपिका जैन ने किया।