अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गोरेगांव, मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण से किया गया मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। स्वागत व्यक्तव्य गोरेगांव महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल हिरण द्वारा किया गया, उन्होंने गोरेगांव में महिला हित के लिए कार्यरत NGO जिसमें VNNO, महावीर इंटरनेशनल वीरा, सामाजिक विकास केंद्र एवं श्री साईं लीला फाउंडेशन चारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं साथ ही गोरेगांव के 2 दीक्षार्थी परिवार राठौड़ एवं भंसाली परिवार का भी स्वागत किया जहां से 2 साध्वी श्री जी दीक्षित हुए थे। महिलाओं की पढ़ाई से लेकर रोजगार एवं शादी कराने का काम भी ये संस्थाएं करती है। प्रेरणा सम्मान में गोरेगांव के राठौड़ परिवार में से तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित साध्वी लावण्यप्रभा जी के माता स्वरूप भाभी का सम्मान किया गया। भंसाली परिवार से तेरापंथ में दीक्षित साध्वी भव्य यशा की माता मंजू देवी भंसाली का सम्मान किया गया। अतिथि में भाजपा के महामंत्री:भाजपा,उत्तर भारतीय मोर्चा रश्मि उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं कुछ ना कुछ करते रहो अपने खाली समय का सदुपयोग करो ये कहा। वो खुद एक NGO चलाती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रचार मंत्री ममता जी चिप्पड़ द्वारा किया गया।