अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

पर्वत पटिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ व नवयुवती बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया तिलक लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया मंडल की अध्यक्ष सुमन बैद ने अपने वक्तव्य में कहा की नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है घर परिवार को संभालते हुए सामाजिक, राजनीतिक या शिक्षा के क्षेत्र सभी में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मन्नू आर जैन (government officer, microbiology smmimer hospital head of department) ने कहा महिला के अंदर एक अद्भुत शक्ति है उसे पहचाने और आगे बढ़ने के लिए अगर संकल्प मजबूत हो तो हर रास्ता आसान हो जाता है उन्होंने पर्वत पाटिया महिला मंडल को बहुत-बहुत साधुवाद दिया ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने के लिए। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन संगठन मंत्री कृष्णा पुगलिया ने किया साध्वी विदित प्रभा जी व मुमुक्षु रुचिका बाई की संसारपक्षी माता कंचन मेहता को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल व सुंदर संचालन कार्यकारिणी सदस्य चेष्टा कदमालिया व सुनीता पारख ने किया।