अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

जयपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

भिक्षु साधना केंद्र श्याम नगर में महिला दिवस पर मुनि तत्व रुचि जी 'तरुण' के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल सी-स्कीम द्वारा 'ग्रहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान' कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भामाशाह समाज सेवीका, मुकुलिका जी बैद बतोर मुख्य अतिथि व N.G.O. की अनेक संस्थाओं से प्रतिनिधि बहिनें मेहमान थीं। कार्यक्रम में दीक्षार्थी परिवार की महादानी बहिनों तथा महिला उत्थान के लिए कार्यरत समाज सेवी बहिनों को दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल की अध्यक्षा कनक आंचलिया ने की। उन्होंने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी व समागत अतिथियों और बहिनों का स्वागत भी किया। सरिता डागा (पूर्व अध्यक्षा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल), सहित सेकडो बहिनें उपस्थित थीं।