संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
गृहणियों के सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल मदुरै द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ और एक 'एनजीओ मीट' (NGO Meet) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक एनजीओ (NGOs) और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत के साथ हुई, जिसके बाद अध्यक्षा दीपिका फुलफगर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक संवादात्मक पैनल चर्चा रही, जिसमें महिलाओं को सामाजिक अपेक्षाओं से ऊपर उठकर अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानने और निरंतर कौशल विकास (upskilling) के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मधु पारख द्वारा किया। उपाध्यक्ष सुनीता कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।