संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल व तेरापन्थ महिला मंडल जसोल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 'गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान व प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन में हुआ। कोमल चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बालोतरा नगर परिषद पूर्व चेयरमैन सुमित्रा देवी जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य सारिका बागरेचा सहित पदाधिकारी के आतिथ्य में मौजूद थे। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष ममता मेहता ने कहा कि आज का दिन आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। मंत्री जयश्री सालेचा ने कहा कि आधुनिक दौर में महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पौषण और परिवर्तन की असीम शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक ।महिला घर की दहलीज से बाहर आकार खुद की कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं , महिला सशक्तिकरण की पर्यायवाची और पूरक है। इस वर्ष का 'प्रेरणा सम्मान' मोहिनी देवी संखलेचा व अणसी देवी ढ़ेलडिया को दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल चौपड़ा ने किया।