संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । तत्पश्चात अध्यक्ष नमित सिंघी ने आगंतुक सभी बहनों का स्वागत किया। प्रथम चरण प्रेरणा सम्मान में उन माताओं,दादी व नानी को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने बच्चों में आध्यात्म के संस्कारों का बीजारोपण किया। सम्मानित होने वाली माताएं थी- सज्जन देवी चोरङिया, गट्टुदेवी (सुमन देवी) दुधोङिया, कमला देवी संकलेचा, जीवनी देवी, सुनीता आंचलिया। एक पैनल डिस्कशन में इस विषय पर चर्चा परिचर्चा हुई कि कैसे एक गृहणी के स्वाभिमान के लिए प्रशासन नयी योजनाएं लाए ,समाज व परिवार की सोच बदलें। तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सभी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नमिता सिंघी व मंत्री निशा सेठिया आदि का विशेष श्रम रहा।