संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मध्य कोलकाता महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान – महिला सशक्तिकरण' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुचिस्मिता मिश्रा (डिप्टी कमिश्नर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। मध्य कोलकाता महिला मंडल की अध्यक्ष सपना बिरमेचा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजित पैनल डिस्कशन का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ महिला सशक्तिकरण विषय पर सार्थक चर्चा की। इस चर्चा में लगभग 10 एनजीओ 20 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों का पचरंगी पट्टी ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किए गए। चीफ गेस्ट सुचिस्मिता मिश्रा ने अपना प्रेरणादायक व्यक्तव्य दिया। Taaza टीवी स्पीकर शर्मिंष्टा बाग़ ने महिला की शक्ति नौ रूपों का मार्मिक वर्णन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री सुनीता बैद ने किया तथा संगीता लुनिया ने आभार व्यक्त किया।