अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

विलेपार्ले, मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार विलेपार्ले महिला मंडल द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में साध्वी राकेश कुमारी जी आदि ठाणा ४ कि सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम कोठारी ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में दो एन जी ओ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। साध्वी राकेश कुमारी जी ने अपने मंगल उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा नारी में ही यह गुण है जो समता वात्सल्य ममता के साथ न केवल अपने परिवार को अपितु पूरे समाज को नए आयाम पर लेकर जा सकती है। रेखा कोठारी ने सभी का आभार ज्ञापन किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन अनीता सिंघवी ने किया। बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।