अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

विजयनगर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा दिनांक 7 मार्च 2026, शनिवार को विजयनगर स्थित अनमोल रेजीडेंसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत से किया। अध्यक्ष महिमा पटावरी ने प्रेरणा सम्मान से सम्मानित तीन परिवार एवं 9 एनजीओ से समागत सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और आगामी कार्यक्रम श्री उत्सव के लिए सभी को अवगत करवाया।मुख्य वक्ता,अतिथि अखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व महा मंत्री वीणा बैद ने भक्ताम्बर के पद्य द्वारा स्त्री के महत्व को बताया और नारी के हर रूप को पारिवारिक,सामाजिक,राष्ट्रीय एवं सरकारी स्तर पर प्रस्तुत करते हुए कहा नारी के हर रूप में जैनत्व का गुण बना रहे साथ ही 9 एनजीओ जिसमे केयर केयर, जय जैन गीत मंडल,लब्धि छाया सेवा ग्रुप,लायंस क्लब,सोजत जैन महिला मंडल,श्री जैन वर्धमान स्थानक महिला मंडल,भारतीय जैन संगठन,बी जी एस मंडल,श्री जैन बहु मंडल के साथ विचार विमर्श करते हुए लायंस क्लब संस्था ने कहा कि हमारी संस्था हर नया आयाम जिसमें बुजुर्ग,युवती और हर आयु,वर्ग की महिला के उत्थान के लिए नए कार्य कर रहे हैं वही बहू मंडल संस्था जिसमें 40 की उम्र की युवती बहिनें है जो रोज़ प्रतिक्रमण के साथ महिला स्वाभिमान हेतु प्रयासरत है वही एक और संस्था से मायनॉरिटी पर भी सरस चर्चा हुई और महिला समाज से जुड़ी हर संस्था ने अपने विचार रखे जिस से कार्यक्रम को सफल सार्थकता मिली। विशेष अतिथि एडवोकेट स्वर्ण माला जी पोकरणा ने विचार व्यक्त किए, मंत्री सरिता छाजेड़ ने प्रेरणा सम्मान से सम्मानित काव्य मुनि की माता अनिशा बाबेल, पूर्वाध्यक्ष प्रेम भंसाली ने गुरुदेव तुलसी एवं साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी को वंदन करते हुए कहा आज महिला का यह रूप उन्ही का योगदान है। अखिल भारतीय युवक परिषद अध्यक्ष विकास बांठिया एवं मंत्री योगेश पोरवाल उपस्थित रहे एवं विचार व्यक्त किए। संचालन उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडिया और आभार प्रचार प्रसार मंत्री बबीता दस्साणी ने किया।