अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

राउरकेला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता गौतम (Executive Director – CJS, District Governor Inspector – Lions Club International District) रहीं तथा विशिष्ट अतिथि मेघा अग्रवाल (अध्यक्ष – अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री नीतू कोठारी एवं सभी अतिथियों का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता दुग्गड़ द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संयोजन पूजा दुग्गड़ एवं प्रियंका कोचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें नारी के अनेक रूपों का सजीव चित्रण किया गया। साथ ही सभी एनजीओ प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर सरोज गोलछा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने घर से ही गृह उद्योग के रूप में भोजन बनाने का कार्य प्रारंभ किया और आज उसमें उन्हें अपार आनंद और संतोष प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम में बहनों के लिए रोचक गतिविधियाँ और ओपन माइक भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में मोनिका बोथरा द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।