अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

हुबली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि आलोक कुमार जी द्वारा नवकार मंत्र से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने 'प्रेरणागीत के संगान से' मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में मुनि आलोक कुमार जी ने कहा कि महिलाओं को संस्कारों के साथ आधुनिकता को अपनाना चाहिए, परंतु अपनी मौलिकता और मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मुनि हिम कुमार जी ने कहा कि महिला अनेक रूपों में जानी और पहचानी जाती है। दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के रूपों से महिला अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकती है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हुबली-धारवाड़ महानगर निगम के वार्ड नं. 56 की पार्षद चंद्रिका वेंकटेश मिस्त्री थीं तथा मुख्य वक्ता के रूप में एसडीएम कॉलेज, धारवाड़ की प्रोफेसर डॉ. महिमा दंड उपस्थित रहीं। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा भाग्यवंती बागरेचा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन प्रचार-प्रसार मंत्री दिव्या बोहरा द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री कंचन चोपड़ा ने 'सामाजिक स्तर पर महिलाओं की पहचान' विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। सिवांची महिला मंडल की मंत्री सुमन बाफना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ महिला मंडल की सहमंत्री अंजली कोठारी ने किया तथा अंत में सहमंत्री ममता बागरेचा ने आभार व्यक्त किया।