संस्थाएं
वॉकथॉन एवं प्रेक्षा ध्यान का सफल आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित, फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद पूर्वांचल कोलकाता संग तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम पूर्वांचल, उत्तर हावड़ा एवं कोलकाता जेनरल ने शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए डेकाथलन, सेक्टर 5 में प्रेक्षा फाउंडेशन कोलकाता के सहयोग से वॉकथॉन, प्रेक्षा ध्यान व जुंबा का कार्यक्रम आयोजित किया। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सिद्धार्थ दुधेड़िया एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा की गई। वॉकथॉन का उदघाटन जय सिंह डागा (अध्यक्ष - साल्टलेक सभा) तथा राकेश सिंघी (अध्यक्ष TPF पूर्वांचल कोलकाता) द्वारा किया गया।
पूर्वांचल सभा के मुख्य न्यासी बाबूलाल गंग एवं टीपीएफ के मुख्य न्यासी सुशील चोपड़ा ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई, तकरीबन 400 लोगों ने उत्साह के साथ इसका लाभ उठाया। 3Km लंबे इस वाकाथोन में सभी ने एक साथ में चलते हुए हमारे आयाम फिट युवा हिट युवा के द्वारा स्वस्थ रहने की जागरूकता बढ़ाई। इस कार्यक्रम में अजय भंसाली, (अध्यक्ष - कोलकाता सभा), अशोक पारख (अध्यक्ष - टॉलीगंज सभा), जय सिंह डागा (अध्यक्ष - साल्ट लेक सभा), प्रेम डागा (अध्यक्ष - साल्ट लेक महिला मंडल), कुसुम शेखानी (मंत्री - साल्ट लेक महिला मंडल), राकेश सिंघी(अध्यक्ष - TPF कोलकाता पूर्वांचल) आदि उपस्थित रहे।