संस्थाएं
NGO मीट एवं प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम
इचलकरंजी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल इचलकंरजी द्वारा NGO मीट एवं प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय स्तर पर तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्ष विजया बालड ने सभी को अपने भावों को अभिव्यक्त किया। एबीटीमएम के कन्यामंडल सहसंयोजिका जयश्री जोगड ने अपने व्यक्तित्व में तेरापंथ महिला मंडल कार्यक्षेत्र बारे में केवल आध्यात्मिक ही नहीं अपितु social समाज में भी अपनी भूमिका कैसे निभा रहे है ,नये नये projects के बारे में विस्तार से बताया। सीतादेवी अशोक वेद मेहता को प्रेरणा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। टीएमएम के सचिव समता चोपड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सहमंत्री नीता छाजेड़ ने कार्यक्रम का आभार किया।