संस्थाएं
होली चातुर्मास महोत्सव उल्लास के साथ मनाया
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री पावन प्रभा ठाणा -4, एवं साध्वी सिद्ध प्रभा जी ठाणा -4 के सान्निध्य में होली चातुर्मास महोत्सव अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कोच्चि , तिरूपुर, पालघाट, बैंगलोर आदि अनेक क्षेत्रों से उपस्थित जैन एवं जैनेतर समाज को पावन प्रवचन करते हुए साध्वी पावन प्रभा जी ने कहां कि आज प्रसन्नता हे कि कोच्चि की इस हरी भरी धरती पर हम हरा भरा त्यौहार मना रहे हे रंग में राग भी हे ओर आग भी है।
हमे मैत्री भाईचारे को बढ़ाना हे ओर अवगुणों को जलाना है ओर होलिका के भांति नेगेटिव को जलाना है और प्रहलाद के पवित्र भावों को आगे बढ़ाना है। होली चातुर्मासिक पखी के विशेष महत्व को बताते हुए प्रतिक्रमण की विशेष प्रेरणा प्रदान सभा को संबोधित करते हुए साध्वी सिद्धप्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र से संबधित अनेक प्रैक्टिकल छोटे छोटे प्रयोग बताए ओर प्रत्येक रंग के तार्किक दृष्टिकोण को समझाया ओर नमस्कार महामंत्र के वैशिष्ट्य का विस्तार किया। महामंत्र के द्वारा अनेक शारीरिक , मानसिक एवं ज्योतिषिक संबंधी समस्याओं के समाधान बता कर सभी जनता को लाभान्वित किया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा प्रतिक्रमण की प्रस्तुति उनकी प्रतिभा को दर्शा रही थी ,कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी आस्थाप्रभा जी द्वारा किया गया।