भगवान महावीर का दीक्षा कल्याणक दिवस

संस्थाएं

भगवान महावीर का दीक्षा कल्याणक दिवस

दक्षिण मुंबई
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्‍निध्य में भगवन महावीर का दीक्षा कल्याणक दिवस मनाया गया। साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। तेरापंथ सभा अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, ताराचंद बरलोटा, सुरेश निमजा, दिनेश धाकड़, नरेंद्र बरमेचा, दीपेश बारोणा, सोमिक जैन आदि ने भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञ भाव प्रकट किए। साध्वी प्रेरणाश्री जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। साध्वी मृदुयशा जी ने गीत एवं साध्वी ॠद्धियशा जी ने कविता प्रस्तुत की। विविध भारती के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी आर्यन निमजा, प्रगति निमजा, विहान, धैर्य एवं शालीन ने भगवान महावीर एवं चंडकौशिक सर्प की घटना को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। तेममं एवं तेरापंथ कन्या मंडल की बहनों ने भगवान महावीर की संपूर्ण जीवनी को संक्षिप्त रूप से महावीर काव्यधारा के नाम से प्रस्तुत किया। साध्वी प्रियंवदा जी ने अपने उद्गार व्यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन तेयुप के मंत्री रौनक धाकड़ ने किया। भगवान महावीर दीक्षा कल्याणक दिवस से पूर्व दिन समणी प्रशांतप्रज्ञा जी एवं समणी हर्षप्रज्ञा जी ने साध्वीश्री जी के दर्शन किए। श्रेणी आरोहण का आदेश प्राप्त कर समागत समणी प्रशांतप्रज्ञा जी का मंगलभावना समारोह आयोजित हो गया। शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ ने उनके जीवन के प्रति मंगलकामना अभिव्यक्‍त की। साध्वी प्रियंवदा जी, साध्वी प्रेरणाश्रीजी, साध्वी मृदुयशा जी एवं साध्वी ॠद्धियशा जी ने मधुर गीत का संगान किया। समणी प्रशांतप्रज्ञा जी ने कृतज्ञता प्रकट की। भगवान महावीर के दीक्षा कार्यक्रम में नितेश धाकड़, अशोक बरलोटा, विनोद बरलोटा, देवेंद्र डागलिया, उत्सव धाकड़, दीपक सुराणा, सुरेश निमजा, हुल्लास बरलोटा, निर्मला सियाल आदि उपस्थित थे।