संस्थाएं
गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान का आयोजन
इरोड। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल इरोड द्वारा प्रेरणा गीत से मंडल की बहनों ने कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम के प्रथम चरण में NGO से आई हुई बहन का सम्मान व उनका परिचय उनके NGO किस तरह महिला सशक्तिकरण ,महिला सुरक्षा और कन्याओं की शिक्षा के लिए काम कर रही है उसके बारे में बताया गया। प्रेरणा सम्मान के तहत मुनि हेम ऋषि जी व मुनि उपशम कुमार जी के संसार पक्षीय माता व धर्मपत्नी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समता जीरावला ने किया।सभी का धन्यवाद ज्ञापन मंत्री कविता सिंघी ने किया।