मातृशक्तियों का सम्मान एवं विभिन्न एनजीओ से संवाद

संस्थाएं

चेंबूर।

मातृशक्तियों का सम्मान एवं विभिन्न एनजीओ से संवाद

चेंबूर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चेंबूर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ सभा भवन, चेंबूर में एक प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्षा ममता कच्छारा द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से स्वयंसिद्धा सोसाइटी फॉर हैंडीकैप्ड, चेंबूर सुनीता नागरे, डॉ. योगिता शेंडगे, प्रेसिडेंट – रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे, सुरभी महिला सेवा सहकारी संस्था राजश्री पलांडे, चेंबूर महिला समाज वीणा माली इन सभी अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करने वाली विभूतियाँ में बदामबाई सिंघवी (साध्वी कुसुम प्रभा जी की माताश्री) मीना डागलिया (मुनि अनुशासन कुमार जी एवं मुनि मृदु कुमार जी की माताश्री) इन मातृशक्तियों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।