संस्थाएं
ज्ञानशाला का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
नोखा। शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती जी के पावन सान्निध्य में ज्ञानशाला का वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला बच्चों द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई, जिसके पश्चात ज्ञानशाला के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटिका, कविता, और धार्मिक गीतीका ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया। ज्ञानशाला के प्रशिक्षकों द्वारा भी सुंदर गीतीका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर शिशु संस्कार बोध परीक्षा – 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। ज्ञानशाला के श्रेष्ठ ज्ञानार्थी के रूप में विवेक भूरा और आयुष मालू को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। बच्चों में उत्साह और प्रेरणा बनाए रखने के लिए सभी ज्ञानशाला विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।