पंच परमेष्ठी गीतिकाओं का कंठस्थ अभियान

संस्थाएं

लाडनूं।

पंच परमेष्ठी गीतिकाओं का कंठस्थ अभियान

आचार्य श्री महाश्रमणजी द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में ‘पंच परमेष्ठी’ गीतिकाओं को कंठस्थ करने हेतु जो दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, उसे क्रियान्वित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने इन गीतिकाओं को कंठस्थ कराने का संकल्प ग्रहण किया। इस प्रयास में महिला मंडल सहित युवती विभाग एवं कन्या मंडल की सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायी रही। सभी बहनों और कन्याओं ने श्रद्धा, उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर प्रतियोगिता को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। 15 फरवरी तक कुल 312 प्रतिभागियों ने इस अभियान में सहभागिता दर्ज कराई। उनकी सक्रिय प्रस्तुतिने इस उपक्रम को समग्र रूप से यादगार बना दिया तथा पूज्य प्रवर्तक की प्राचीन गीतिकाओं के पुनरुद्धार के स्वरूप को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।