संस्थाएं
भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, बेंगलुरु द्वारा 'भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर भिक्षु दर्शन के सिद्धांतों का गहन अध्ययन किया। कार्यक्रम में उपासिका पुष्पा गन्ना ने भिक्षु दर्शन विषय की सुंदर गणना प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनों को विषय की गहराई से परिचित कराया। डॉ. मुनि पुलकित कुमार जी ने भिक्षु दर्शन के सिद्धांतों एवं उसके व्यावहारिक पक्ष पर अपने विचार रखते हुए बताया कि आचार्य भिक्षु के दर्शन जीवन को संयम, अनुशासन और आत्मविकास की दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यशाला के दौरान मुनिश्री ने उपस्थित जिज्ञासुओं के विभिन्न प्रश्नों का समाधान कर विषय को और अधिक स्पष्ट किया। वहीं नचिकेता मुनि आदित्य कुमार जी स्वामी ने गीत का संगान कराते हुए कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संगठन मंत्री रोहित कोठारी की भी उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद हनुमंतनगर अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष प्रसन्न धोका ने वक्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम धर्मज्ञान को गहराई से समझने और जीवन में उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।