विराट NGO MEET में हुआ गहन मंथन

संस्थाएं

ठाणे।

विराट NGO MEET में हुआ गहन मंथन

नारी चेतना के उन्नायक आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध सुशिष्या साध्वी निर्वाण श्रीजी ठाणा-6 के पावन सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में उपस्थित NGO और विशाल महिला समाज को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी निर्वाण श्री जी ने कहा - सुदूर आगम काल से ही भारतीय समाज में नारी का गरिमापूर्ण स्थान रहा है। नारी अपने विवेक चक्षुओं को खोलें व समाज तथा परिवार में घुसने वाली विकृतियों से बच सके। औपचारिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक शिक्षा से स्वयं को सुशिक्षित कर सके, यही काम्य है। प्रबुद्ध साध्वी डॉ. योगक्षेम प्रभाजी ने अपने प्रखर वक्तव्य में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा - स्वाभिमान और आत्मसम्मान ये दो शब्द बहुत महत्वपूर्ण है। अपना सम्मान कैसे सुरक्षित करें यह प्रत्येक महिला के लिए माननीय है स्वयं सम्मान पाए और दूसरों को भी सम्मान दें। अभातेममं की राष्ट्रीय महामंत्री रचना हिरण ने अपने विशेष वक्तव्य में महिलाओं में प्रेरणा भरते हुए अभातेममं की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साध्वी योगक्षेम प्रभाजी, साध्वी लावण्या प्रभाजी, साध्वी कुंदनयशा जी, साध्वी मुदित प्रभाजी व साध्वी मधुर प्रभाजी ने 'अब अंतर तेज जगाओ' गीत से नया शमा बांधा। तेममं ठाणे की युवति बहनों ने सुंदर लघुनाटिका प्रस्तुत की, जिसका संयोजन मंत्री खुशबू पामेचा ने किया। ठाणे की नगरसेविका मृणाल पेंडसे ने सभी NGO को राजनीति में आने का आहवान किया। NGO Meet में उपस्थित करीब 18 संस्थाओं ने पैनल डिस्कशन में शानदार चर्चा की जिसका संचालन प्रचार प्रसार मंत्री रंजना बाफना ने किया। अभातेममं की पूर्व महामंत्री तरुणा बोहरा में अपने सारपूर्ण वक्तव्य में नारी शक्ति को उत्साहित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा गीत से हुआ जिसकी स्थानीय मंडल की बहनों ने सुंदर प्रस्तुति दी। तेममं अध्यक्ष संगीता चंडालिया ने समागत अतिथियों का स्वागत करते हुए साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
धन्यवाद ज्ञापन मंत्री खुशबू पामेचा ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुनि जयेश कुमार जी की संसारपक्षिय नानी पवन देवी स्व. अमरचंद गादिया को प्रेरणा सम्मान दिया गया, जिसे अभातेममं एवं स्थानीय मंडल की बहनों ने उप किया। सम्मान-पत्र का का वचन तेममं ठाणे की निर्वतमान अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल ने किया। अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी व TPF ठाणे अध्यक्ष अविनाशी गोगड़ ने कार्यक्रम की शुभ शुभकामनाएं दी । तेरापंथ सभा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. श्रीमती लता जी जैन ने महिलाओं को आरोग्य अवेयरनेस के टिप्स बताएं। कार्यक्रम पूर्ण भव्यता के साथ समायोजित हुआ। अभातेयुप के सहमंत्री अंकुर लुनिया, अभातेममं से समृद्धि जी बोकाडिया व रेखाजी सिंयाल तथा वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यसमिति सदस्य भारती सिंघवी ने किया ।