समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित

स्वाध्याय

शिवकासी।

समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत शिवकासी महिला मंडल द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर NGO RGMI Institute for Women Welfare तथा देवाकला द्वारा संचालित Institute for Women’s Skill Development को उनके सराहनीय कार्यों के लिए अध्यक्ष सुशीला सेठिया एवं मंत्री कुसुम बैद द्वारा प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर (अंडर प्रिविलेज्ड) महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीन उपलब्ध कराती है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। यह जानकारी मंत्री कुसुम बैद ने दी।