संस्थाएं
भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
बंगाईगांव। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंद कुमार जी (कालू) एवं सहयोगी मुनि विकास कुमार जी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद्, बंगाईगांव द्वारा तेरापंथ सभा भवन में किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महासभा के कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चंद बैद द्वारा किया गया। तेयुप सदस्य चंद्र प्रकाश दुगड़ ने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया एवं आचार्य भिक्षु के जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुनि विकास कुमार जी ने नमस्कार महामंत्र पर आधारित भावपूर्ण गीतिका की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंतर्गत मुनि आनंद कुमार जी (कालू) ने आचार्य श्री भिक्षु के जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, त्याग एवं आध्यात्मिक साधना को विस्तृत रूप से सभी के सामने बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया एवं युवकों को जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का कुशल व सफल संचालन तेयुप के अध्यक्ष सुभाष लूनिया ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री मुकेश सुराणा द्वारा किया गया।