अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

बीदासर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अन्तरा्रष्ट्रीय महिला दिवस थान सुथान भवन में केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी मंजूयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल बीदासर द्वारा हर्षेल्लास के साथ मनाया गया। तेममं की उपाध्यक्ष भावना दूगड़ द्वारा स्वागत भाषण बोला गया। साध्वी मानसप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। तेरापंथ सभा के मंत्री हनुमानमल सेठिया अणुव्रत समिति के अध्यक्ष दानमल बांठिया, आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रेरणा सम्मान किरण देवी सुराणा व गुलाव देवी गोलछा को दिया गया। सेवा सम्मान पुष्पा देवी दूगड व बबीता सेठिया को दिया गया। आभार ज्ञापन तेरापंथ महिला मंडल कोषाध्यक्ष अलका बांठिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी चिन्मय प्रज्ञा जी ने किया।