अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

रिसड़ा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार, तेरापंथ महिला मंडल, रिसड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य आकर्षण एवं चर्चा सत्र टॉक शो और क्विज़: प्रमिला भंसाली और मधु महनोत ने 'एक गृहिणी से गृहलक्ष्मी तक का सफर' विषय पर रोचक चर्चा की। अतिथियों के विचार: बंगाल प्रभारी सुषमा बैंगानी ने राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी, वहीं डॉ. प्रेमलता चौरड़िया ने शिक्षा और एडवोकेट ज्योति सिपानी ने कानूनी अधिकारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। सम्मान समारोह: तेरापंथ सभा रिसड़ा के अध्यक्ष प्रदीप महनोत और मनोज बैद ने भी नारी शक्ति के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद दूधेरिया ने किया। अंत में मंत्री ललिता छाजेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।