अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

कांदिवली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं शील सप्तमी के शुभ अवसर पर प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का सुन्दर आयोजनअशोक नगर कांदिवली में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भावना के साथ श्री दुगड ने किया। शिलाबेन ने कुछ प्रयोग करवायें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने महिला शब्द का अर्थ बताते हुए म- यानी ममत्व , हि- यानि हिम्मत, ला- यानि लज्जा अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा महिला अपने पति के लिए चरित्र है, बच्चों के लिए ममता है, समाज के लिए शील एवं कर्तव्य निष्ठा है पूरे विश्व के लिए करूणा और प्रमोद भावना की प्रतिमूर्ति है,महिला। सभी केंद्रों में अलग-अलग क्रमबद्ध दो दिनों तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए अनेक प्रेक्षाध्यान के विशेष प्रयोग करवाए। और कहा महिलाएं हर कार्य में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हर क्षैत्र में अपना परचम फैला रही है। प्रेक्षा गीत का स़ंगान उपस्थित सभी साधक साधिकाओं द्वारा किया गया । जैसा कि आप सबको विदित है वर्तमान में दुगड दंपति के संचालकत्व में चार प्रेक्षाध्यान केंद्र चलते हैं चारों केंद्र में क्रमबद्ध दुगड दंपत्ति द्वारा महिला दिवस मनाया गया।