अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

घाटकोपर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी शासनश्री साध्वीश्री मंजूरेखाजी ठाणा-5 के सान्निध्य में गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान (NGO MEET) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत की प्रस्तुति रही। महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बडाला के द्वारा सभी NGO से पधारे पदाधिकारी का स्वागत किया गया । मुख्य वक्ता आशा तातेड ने सभी बहनों को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। कच्छ तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा आकर्षक नाट्य प्रस्तुति रही। सभी NGO के द्वारा बहनों को सतर्क एवं जागरूकता के साथ कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साध्वीवृंद के द्वारा महिला दिवस की उपलक्ष्य में एक सुंदर गीतिका प्रस्तुत की और सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए बताया की सशक्त नारी सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। आभार ज्ञापन सह मंत्री संध्या बडोला व कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री नीतु डांगी ने किया।