संस्थाएं
ज्ञानशाला का वार्षिक उत्सव संपन्न
नोखा। शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के पावन सान्निध्य में ज्ञानशाला का वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला बच्चों द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई, जिसके पश्चात ज्ञानशाला के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटिका, कविता, और धार्मिक गीतीका ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया। ज्ञानशाला के श्रेष्ठ ज्ञानार्थी के रूप में विवेक भूरा और आयुष मालू को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राजकुमारी मरोठी एवं रेखा सेठिया को श्रेष्ठ प्रशिक्षिका के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन ज्ञानशाला संयोजिका अनुवा भूरा ने किया। कार्यक्रम में सभाध्यक्ष शुभकरण जी चोरड़िया, मंत्री मनोज जी घीया आदि उपस्थित रहे।