'भिक्षु अंतरंग' का आयोजन

संस्थाएं

हिसार।

'भिक्षु अंतरंग' का आयोजन

स्थानीय मॉडल टाउन स्थित तेरापंथ भवन में तेरस के पावन अवसर पर 'भिक्षु अंतरंग' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। तेरापंथ किशोर मंडल, हिसार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी यशोधरा जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में साध्वी अमृतयशा जी की प्रेरक भूमिका रही। किशोर मंडल के संयोजक कार्तिक जैन ने कुशल संचालन करते हुए उपस्थित श्रावक समाज का स्वागत किया। साध्वी वृंद ने सुमधुर गीतों का संगान किया। वहीं, किशोर मंडल के नमन जैन और कुशाग्र जैन ने मुनि रंजीत कुमार जी 'स्वामी' द्वारा रचित गीत की प्रभावी प्रस्तुति दी। तनिश्क़ जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया।