संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का सुन्दर आयोजन
प्रेक्षा फाउडेशन के निर्देशन में प्रेक्षावाहिनी शाहीबाग अहमदाबाद, तेरापंथ सेवा समाज व् मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार अहमदाबाद शाखा के संयुक्त प्रयास से तेरापंथ भवन ध्यान कक्ष में प्रेक्षाध्यान का सुन्दर आयोजन किया गया| आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्या शासन श्री साध्वी सरस्वतीजी के मंगलपाठ से कार्यक्रम की मंगल शुरुवात हुई। प्रेक्षा प्रशिक्षक जवेरीलाल संकलेचा ने दीर्घश्वास प्रेक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्वास जीवन की अनमोल धरोहर है यदि दीर्घश्वास प्रेक्षा का नियमीत अभ्यास करें तो हमें न केवल अच्छा स्वास्थ्य सहायक बनेगा बल्कि कषाय भी बहुत हल्के पड़ेंगे, आवश्यकता इस बात की है कि प्रेक्षाध्यान व दीर्घश्वास हमारे जीवन की प्रयोगशाला बने। तेरापंथ सेवा समाज अध्यक्ष नानालाल कोठारी ने मंगल भावना व स्वागत किया। धनराज ने श्वास सम्यक लेने का प्रयोग करवाया| सुरेश मुनोत ने आभार ज्ञापन किया|