संस्थाएं
अणुव्रत काव्यधारा का आयोजन
हावड़ा। अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में अणुव्रत की वार्ता को पहुंचाने के क्रम में हावड़ा क्षेत्र की स्कूल बेलूर जनता हाई स्कूल में काव्यधारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेलूर जनता हाई स्कूल के प्रधानाचार्य की उपस्थिति अणुव्रत गीत के साथ हुआ। प्रधानाचार्य को समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह बैद ने दुपट्टा पहनकर अभिवादन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहमंत्री सुनीता बैद (उत्तर हावड़ा), सुनीता बैद (लिलुआ), अनिता सिपानी सहित कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। स्वागत एवं आभार मंत्री बिरेंद्र बोहरा ने किया।