NGO Meet, प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

नई दिल्ली।

NGO Meet, प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रही लगभग 25 NGOs ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम को साध्वी डॉ. कुंदनरेखाजी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने नारी शक्ति को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूपांशी पाण्डेय (संयुक्त निदेशक, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार) ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दिया। मंडल की अध्यक्ष सरोज भूतोड़िया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “प्रेरणा सम्मान समारोह” रहा, जिसमें निर्मला बैद को समाजसेवा एवं प्रेरणादायी जीवन मूल्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र का वाचन मंत्री संगीता दुगड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षा छाजेड़ ने किया तथा उपस्थित सभी NGO प्रतिनिधियों को सम्मान पत्र, शॉल एवं दुपट्टे प्रदान किए गए। “सशक्त नारी — सशक्त समाज” के संदेश के साथ यह आयोजन नारी जागृति और सेवा भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।