जीवन-विज्ञान दिवस

संस्थाएं

जीवन-विज्ञान दिवस

बैंगलोर
अणुव्रत समिति द्वारा शेषाद्री रोड स्थित महारानी वुमेन कॉलेज में जीवन-विज्ञान दिवस आयोजित किया गया। प्रचार-प्रसार मंत्री चंद्रशेखरय्या द्वारा अणुव्रत गीतिका से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल ने सभी का स्वागत किया। जीवन विज्ञान के संयोजक ललित आच्छा ने कन्‍नड़ भाषा में जीवन-विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी। समिति के पूर्व अध्यक्ष रामलाल गन्‍ना ने अपने विचार व्यक्‍त किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 प्रकाश ने गुरुदेव के गुणगान करते हुए अणुव्रत समिति की प्रशंसा की। कॉलेज के निर्देशक डॉ0 रामचंद्र ने अणुव्रत समिति के सहयोग के प्रति आभार व्यक्‍त किया। कॉलेज की अध्यापिका रूपा ने भी अणुव्रत और जीवन-विज्ञान पर प्रकाश डाला। करीब 150 छात्राओं ने कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सुरेश मुनोत, संगठन मंत्री निर्मल पोखरना, सदस्य रूपचंद देसरला, धर्मेन्द्र बरलोटा, सूरजमल पितलिया, जंवरीलाल दुगड़ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।