संस्थाएं
वृहद मंगल पाठ का आयोजन
युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी सोमययशा जी ठाणा -3 के सानिध्य में नव वर्ष के सुअवसर पर वृहद मंगल पाठ एवं अनुष्ठान का आयोजन कांचीपुरम में किया गया। इस आध्यात्मिक समारोह में साध्वी सोमययशा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा नया वर्ष नए दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत हुआ नया वर्ष नई उमंग लेकर आया है नया वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक आनंदमय -निरामय और मंगलमय बने नए वर्ष पर यही संकल्प करें सबके भीतर पवित्रता निर्मलता -जागरूकता सकारात्मकता का विकास होता रहे यह सत्य है जिंदगी आसान नहीं है पर उसे आसान बनाया जा सकता है ,कुछ बात को नजर अंदाज करें अपने अंदाज से जिए साध्वी ऋषि प्रभा जी ने कहा नव वर्ष का मात्र आयोजन ना हो यह हमारे प्रयोजन को सिद्ध करने बाला बने इसके लिए पांच सूत्रों पर हमें फोकस करना चाहिए, समय प्रबंधन- संकल्पबल -श्रम निष्ठा -सकारात्मक सोच -सुसंस्कार अपनाने पर बल देते हुए फ़रमाया हमारा जीवन एक्सेप्ट के साथ क्रिएशन बने तभी हम अपनी साधना को सुदृढ़ बना सकते हैं। कांचीपुरम के सभी भाई बहनों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया कार्यक्रम और सहयोगी बने।