अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

नागपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल तेरापथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है, अभातेममं के निर्देशानुसार नागपुर तेरापंथ महिला मंडल गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान NGO Meet का आयोजन Women's Day के उपलक्ष में को तेरापंथ भवन में किया गया। अध्यक्षा प्रमिला मालू ने सभी का स्वागत करते हुए इस प्रोग्राम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 14 NGO संस्थाओं ने अपनी उपस्थित दी। प्रेरणा सम्मान श्रद्धा की प्रतिमूर्ति घेवरी बाई डागा को दिया गया। मुख्य अतिथि बीजेपी कॉरपोरेटर संतोष लड्डा का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारी बहनों ने किया और इनका परिचय हमारी परामर्शक प्रेमलता ने दिया।
संतोष लड्डा ने सशक्त महिला के लिए तीन पायदान का सुझाव दिया:-उच्च शिक्षा ग्रहण करें। आर्थिक स्वावलंबी बनें। वैचारिक स्वावलंबी बनें। NGO मीट में सभी NGO ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रेमलता सेठीया, मीनू बोथरा,चंदना डागा। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मीनू बोथरा एंव प्रेमलता सेठिया ने किया। तेममं सहमंत्री विनीता बोथरा ने सभी का आभार किया।