अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

वणी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान एनजीओ मीट व प्रेरणा सम्मान का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल वणी द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि वणी नगराध्यक्ष विद्या खेमराज आत्राम व विशेष अतिथि वणी की फेमस राजनीतिक व एनजीओ किरण देकर,फॉरेस्ट ऑफिसर संगीता कोकणे व जैन महिला मंडल की अध्यक्ष नंदा भंडारी की उपस्थिति रही। अध्यक्ष सरोज भंडारी ने सभी का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रेरणा सम्मान पुरस्कार सेवाभावी माता सौ सुनंदाबाई अशोक छल्लानी को दिया गया। कार्यक्रम का कुशल व सटीक संचालन मंत्री श्वेता जैन ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष कल्पना नाहर ने किया।