संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय वाइस प्रिंसिपल संजुक्तारानी गौड़ की गरिमामयि उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीतिका का संगान किया। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी जैन ने नारी शक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि नारी शक्तिमान बनती है तो राष्ट्र मजबूत होता है। संजुक्ता कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए कहा की नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की आधार होती है जहां नारी मां के रूप में प्यार देती है, बहन के रूप में स्नेह प्रदान करती है वहीं बेटी के रूप में घर में खुशियां लाती है। सुमन जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा की भगवान ने तो नारी को लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा प्रेम की प्रतिमूर्ति बना कर सर्वशक्तिमान बनाया था। नूरी जैन द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।