व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

संस्थाएं

उत्तर कोलकाता।

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में निर्देशन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला 'आरोग्य' व सम्मान समारोह का सफल आयोजन तेरापंथ युवक परिषद् उत्तर कलकत्ता द्वारा ओम स्काई लार्क के कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी मांडोत, मुख्य अतिथि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के प्रधान न्यासी सुरेश गोयल, ATDC के उद्‌घाटनकर्ता आशिका फाउंडेशन से बाबूलाल जी बाफणा,अभातेयुप. के पूर्व अध्यक्ष रतन दुगड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा, A.T.D.C. के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, ईस्ट जोन के प्रभारी सिद्धार्थ चोरड़िया, शाखा प्रभारी सुमति छाजेड, अभातेयुप के सदस्य राजीव बोथरा, जय चोरड़िया, भरत सिरोहिया, हर्ष दुगड, आदित्य संचेती, दीप-चंद पुगलिया आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उद्‌बोधन प्रदान करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा- प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीना चाहता है इसलिए सात सुखों की परिकल्पना में स्वस्थता को प्रथम स्थान पर पहला सुख निरोगी काया के रूप में स्थापित किया गया है। आरोग्य अनमोल है। रोग बाजार में आसानी से मिल सकता है, हॉस्पीटल व डॉक्टरों की भी कोई कमी नहीं है। दवाईयाँ भी बड़ी मात्रा में मिल सकती है। आरोग्य ही एक ऐसा है जो लाख प्रयल करने के बावजूद भी मिलना मुश्किल है। स्वस्थता आरोग्य व्यक्तित्व विकास का महत्पूर्ण मंत्र है। मुनिश्री ने आगे कहा जीवन की सफलता का मूल मंत्र है अच्छा स्वास्थ । जैसे ज्ञान का सार आचार, धर्म का सार शांति है वैसे ही मूल है जीवन का सार अच्छा स्वास्थ है। जो अपने आप में ठहरता है वह स्वस्थ है। स्वस्थ वह होता है जो हिताहार, श्रमशील, सोच-विचार कर कार्य करने वाला, विषयों में अनासक्त दाता है व उपशम की साधना करता है।
युवाओं में गांभीर्य, औदार्य, माधुर्य और स्थैर्य का विकास हो। उत्तर कोलकाता तेयुप सक्रिय व उत्साही परिषद् है। सभी विकास करें। इस अवसर पर मुनि कुणाल कुमार जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न परिषदों के अध्यक्ष-मंत्री व उत्तर कोलकाता तेयुप द्वारा विजयगीत के संगान से हुआ। स्वागत भाषण तेरापंथ युवक परिषद् उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष प्रदीप हीरावत ने किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पवन मांडोत ने उत्तर कलकत्ता तेयुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा- मात्र 70 सदस्यों की संख्या वाली परिषद्‌ ने ATDC का शुभारंभ कर सेवा, स्वास्थ्य व समाज के विकास का आंदोलन खड़ा किया है। सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र है। आभार ज्ञापन मंत्री आदित्य संचेती व संचालन मुनि परमानंदजी व सम्मान समारोह का संचालन मंत्री आदित्य संचेती ने किया।