ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोजन

संस्थाएं

पर्वत पाटीया।

ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया जिसमें 27 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया| आज के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के महामंत्री सौरभ पटावरी की विशेष उपस्थिति रही और साथ में अ.भा.ते.यु.प. सदस्य प्रकाश छाजेङ एवं कुलदीप कोठारी भी उपस्थित रहे| तेयुप पर्वत पाटीया से अध्यक्ष अमित बुच्चा उपाध्यक्ष शैलेश चण्डालिया, मंत्री अशोक कोचर, सहमंत्री दीपक बैद, अनिल नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष रवि मालू MBDD, संयोजक प्रदीप पुगलिया, परामर्शक अनिल चौधरी और कार्यकारिणी तेयुप सदस्यों एवं किशोर मंडल सदस्यों की उपस्थिति रही| किरण ब्लड बैंक द्वारा अपनी सेवाएं दी गयी अंत में मंत्री अशोक कोचर द्वारा ब्लड बैंक,ब्लड डोनर और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया|