संस्थाएं
टीटीएफ कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के सहयोग से तुलसी निकेतन स्कूल सेक्टर 4 में टीटीएफ (तेरापंथ टास्क फोर्स) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। उसके पश्चात तुलसी निकेतन अध्यक्ष अरुण कोठारी ने सभी को इस कार्यशाला से सीखने के लिए प्रेरित किया। स्वागत तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया द्वारा किया गया। एनडीआरएफ हेड अरुण शर्मा और उनकी टीम ने विभिन्न उदाहरणों के द्वारा बताया कि किस तरह से आपदा प्रबंधन के समय कार्य किया जाता है। घर पर आग लगने पर, सांप काटने पर, सीपीआर, ब्लीडिंग होने या कट लगने पर, बाढ़ आने पर आदि विभिन्न आपदा की स्थिति में डेमो देकर विस्तार से जानकारी दी गई। आभार मंत्री विनीत फुलफगर द्वारा किया गया।